मेरी बिनती सुनो गणराज हमारे, घर आ जाना

मेरी बिनती सुनो गणराज

मेरी, बिनती, सुनो गणराज,
हमारे, घर आ जाना ॥
मैं तो, तुमको, बुलाऊँ महाँराज,
हमारे, घर आ जाना ॥

भादों के, महीने तुम्हें, दस दिन बिठाऊँ ॥
चंदन, चौकी पे, आसन लगाऊँ ॥
आओ, आओ, विराजो सरकार,
हमारे, घर आ जाना ।
मेरी, बिनती, सुनो गणराज...

सब, सखियन को, घर में बुलाऊँ ।
गंगा, जल से, कलश भराऊँ ॥
मैं तो, चरण, धुलाऊँ महाँराज,
हमारे, घर आ जाना ।
मेरी, बिनती, सुनो गणराज...

अक्षत, चंदन, तिलक लगाऊँ ।
प्यारा, सा मैं, मुकट सजाऊँ ॥
ओ देवा, गल, मोतियन की माल,
हमारे, घर आ जाना ।
मेरी, बिनती, सुनो गणराज...

छोटे, छोटे पैरों में, पायल पहनाऊँ ।
बजने, सेवा में, घुँघरू चढ़ाऊँ ॥
ओ तुम, छम छम, नाचो गणराज,
हमारे, घर आ जाना ।
मेरी, बिनती, सुनो गणराज...

रिद्धि, सिद्धि के, तुम हो दाता ।
हम, सब के हो, भाग्य विधाता ॥
ओ देवा, करना, सभी का बेडा पार,
हमारे, घर आ जाना ।
मेरी, बिनती, सुनो गणराज...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

श्रेणी