मेरे अंगने में मईया का दरबार है
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है ॥
जो भी, यहाँ आए, उसी का, बेड़ा पार है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जिस की, सूंड लंबी, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
गौरां, माँ का लाला...जय हो ॥गणेश, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जिस की, पूंछ लंबी, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
अंजनी, माँ का लाला...जय हो ॥बजरंगी, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जिस की, सांवली सूरत, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
यशोद्धा, माँ का लाला...जय हो ॥कन्हईया, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जिस की, भोली सूरत, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
कौशल्या, माँ का लाला...जय हो ॥श्री राम, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जिसकी, भक्त सिद्धि करते, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
माया, माँ का लाला...जय हो ॥धन कुबेर, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जो है, मंगल करते, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
रिद्धि, सिद्धी के लाला...जय हो ॥शुभ लाभ, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
जो सब की, झोली भरते, उस का भी, बड़ा नाम है ॥
रतनो, माँ का लाला...जय हो ॥पौणाहारी, उस का नाम है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल