मेरे अंगने में मईया का दरबार है - दूजा भाग

मेरे अंगने में मईया का दरबार है

मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है ॥
जो बोले, जयकारा, उसी का, बेड़ा पार है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

माथे, मईया जी के, टीका सोहे ॥
देखो देखो देखो, सिंधूर का, रंग लाल हैं।।
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

कान, मईया जी के, कुण्डल सोहे ॥
देखो देखो देखो माला का, रंग लाल है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

गले, मईया जी के हरवा सोहे ॥
देखो देखो देखो, नथनी का, रंग लाल है।
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

हाथ, मईया जी के, चूड़ियां सोहे ॥
देखो देखो देखो, मेहंदी का, रंग लाल है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

लाल लाल, मईया जी का, लंहगा सोहे ॥।
देखो देखो देखो, चुनरी का, रंग लाल है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

पैरों में, मईया जी के, पायल सोहे ॥
देखो देखो देखो, महावर का, रंग लाल है ॥
मेरे अंगने में, मईया का, दरबार है...

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल