श्याम जन्म दिन प्रेमियों संग

जय श्री श्याम
श्याम जन्म दिन प्रेमियों के संग
तर्ज :- सावन का महिना

खाटू से आ जाओ बाबा लीले संग‌ में तुम-2
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम
खाटू से आ जाओ बाबा लीले संग‌ में तुम
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम-2

आँगन सजाया है और दरबार प्यारा, दूर-दूर से प्रेमी परिवार आया-2
जल्दी से आ करके अब दर्श दिखाओ तुम-2
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम
खाटू से आ जाओ बाबा लीले संग में तुम
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम-2

भजन सुनाकर तुमको भोग लगायेंगे, उछल-उछल कीर्तन में धूम मचायेंगे-2
लीले चढके बाबा जल्दी से आओ तुम-2
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम
खाटू से आ जाओ बाबा लीले संग में तुम
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम-2

मन की बतानी तुझे नज़र भी उतारनी, खाटू से आयेगा मेरा शीश का दानी-2
मोरछड़ी घुमाओ बाबा झाड़ा लगाओ तुम-2
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम
खाटू से आ जाओ बाबा लीले संग में तुम
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम-2

मिश्री-मावे का केक भोग में बंटेगा, भक्तों को बाबा तू उपहार भी देगा-2
मित्र-मंच पे कृपा अपनी बरसाओ तुम-2
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम
खाटू से आ जाओ बाबा लीले संग में तुम
अपना जन्मदिन प्रेमियों के संग में मनाओ तुम-2