जागो माई कालका चामुंडा माई कालका

जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका
जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका
कभी रूप विकराल बनाया, कभी छोटी सी बालिका
जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका
जागो माई कालका...

जब-जब भीड़ पड़ी भक्तों पर, तुने दिया सहारा
चंड-मुंड को मारने खातिर, रूप कालका धारा
राम के संग सीता बनकर, रावण को था मारा

जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका ,
कभी रूप विकराल बनाया, कभी छोटी सी बालिका
जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका ,
जागो माई कालका... चामुंडा माई कालका ...

द्वापर युग में कन्या बनकर, कंस का किया सफाया
बिजली बनकर नभ में चमकी, आदिशक्ति महामाया
अर्जुन के संग द्रौपदी बनकर, कुरुवंश को मारा

जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका कालका,
कभी रूप विकराल बनाया, कभी छोटी सी बालिका
जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका ,
जागो माई कालका... चामुंडा माई कालका...

क्रोधित होकर जब शिव ने, गणपति का शीश उतारा
दुखी हुई माँ पार्वती तो, रूप कालका धारा
ब्रह्मा, विष्णु, शिव शंकर को, शक्ति ने ललकारा

जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका कालका,
कभी रूप विकराल बनाया, कभी छोटी सी बालिका
जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका ,
जागो माई कालका... चामुंडा माई कालका...

पूजा-विधि मैं क्या जानूँ माँ, ध्यान तेरा लगाया
तेरे चरणों में आकर मैया, अपना शीश झुकाया
हम सब तेरी शरण में आए, आदिशक्ति महामाया
ध्यानू ने जब तुझे पुकारा, तुने बेड़ा तारा

माँ तू ही शक्ति, माँ तू ही भक्ति
माँ तू ही जग की रखवाली
तेरे दर से खाली ना जाए
कोई भी भक्त सवाली

जय-जय माँ कालका...
जय-जय माँ चामुंडा...
जय-जय आदिशक्ति...
जय-जय महामाया...

जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका कालका,
कभी रूप विकराल बनाया, कभी छोटी सी बालिका
जागो माई कालका, चामुंडा माई कालका ,
जागो माई कालका... जय माँ कालका...

जागो माई कालका...
चामुंडा माई कालका...
जागो माई कालका...
जय माँ... जय माँ... जय माँ कालका...

जय माता दी...
जय माता दी...
जय माँ कालका...
जय माँ चामुंडा...