॥अम्बे माता का नया भजन 2026 ॥
ममतामयी मेरी अम्बे माँ , करुणामयी मेरी दुर्गे माँ ,
हम सब तेरे बालक है , और तुम हो सब भक्तो की माँ ,
तेरी दया का पार नही है , कितनी तू दयालु है माँ ,
हम सब पर है कृपा तुम्हारी , कितनी तू कृपालु है माँ ,
सबका जीवन तेरे भरोसे , सबके दुख तू हरती है माँ ,
जो भी कोई दिल से पुकारे , झोली उसकी तू भरती है माँ ,
ममतामयी मेरी अम्बे माँ , करुणामयी मेरी दुर्गे माँ ,
हम सब तेरे बालक है , और तुम हो सब भक्तो की माँ ,
ऊँचे पहाड़ो पर है तेरा बसेरा , तू है पहाड़ो वाली माँ ,
दुष्टो का संहार तू करती , तू है भव भय हारनी माँ ,
तुझसे डरते असुर सब सारे , तू महिषासुर मर्दनी है माँ ,
तू काली तू कल्याणी है , तू गोरी तू अम्बे है माँ ,
ममतामयी मेरी अम्बे माँ , करुणामयी मेरी दुर्गे माँ ,
हम सब तेरे बालक है , और तुम हो सब भक्तो की माँ ,
शिव शंकर को तुम हो प्यारी , कार्तिक और गणेश की तुम हो माँ ,
कैलाश पर्वत पे तेरा बसेरा , तुम हो प्यारे नन्दी की माँ ,
हिमाचल पर्वत की तुम हो बेटी , मैना देवी है तुम्हारी माँ ,
हम भक्तो पर कृपा तुम कर दो , हमको भव से पार करा दो माँ ,
ममतामयी मेरी अम्बे माँ , करुणामयी मेरी दुर्गे माँ ,
हम सब तेरे बालक है , और तुम हो सब भक्तो की माँ ,
Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore