फ़ूलों का हार लाई मईया मैं तेरे लिए

फ़ूलों का हार लाई मईया मैं तेरे लिए

फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं, तेरे लिए ॥
मईया मैं, तेरे लिए, मईया मैं, तेरे लिए ॥
सोलह, श्रृंगार लाई, मईया मैं, तेरे लिए ॥
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

पैरों की, पायल लाई, पैरों के, बिछुए लाई ॥
महावर मैं, लाल लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

अंग की साड़ी लाई, अंग का लहंगा लाई ॥
चुनरी मैं, लाल लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

हाथों की, चूड़ी लाई, हाथों के, कँगन लाई ॥
मेंहदी मैं, लाल लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

गले की, माला लाई, गले का, हार लाई
जनेऊ, साथ लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

कानों के, कुण्डल लाई, कानों के, झुमके लाई ॥
नथनी मैं, साथ लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

माथे का, टीका लाई, माथे की, बिंदिया लाई ॥
सिंधूर, लाल लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...

हलवे का, भोग लाई, पूरी का, भोग लाई ॥
छप्पन मैं, भोग लाई, मईया मैं, तेरे लिए ।
फ़ूलों का, हार लाई, मईया मैं...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल