मईया खोल भवन के द्वार
हो मईया, खोल, भवन के द्वार,
हम आए, तुम्हें मनाने ॥
हम आए, तुम्हें मनाने,
हम आए, तुम्हें रिझाने ॥
हो मईया, खोल, भवन के...
तेरे द्वार पे, आए जोगी,
कुछ निर्धन, और कुछ रोगी ॥
करदो सबका, बेड़ा पार,
हम आए, तुम्हें मनाने ।
हो मईया, खोल, भवन के...
माँ दृष्टि, दया की करदे,
सिर हाथ, दया का धर दे ॥
हो तेरे, भरे हुए भण्डार,
हम आए, तुम्हें मनाने ।
हो मईया, खोल, भवन के...
तेरी महिमा, देव बखानी,
तूँ जगदम्बे, कल्याणी ॥
तेरे, चरणों में संसार,
हम आए, तुम्हें मनाने ।
हो मईया, खोल, भवन के...
तेरे भक्त, वंदना गावें,
सब देव, पुष्प बरसावें ॥
किशन तेरे, चरणों का सेवादार,
हम आए, तुम्हें मनाने ।
हो मईया, खोल, भवन के...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल