जय शिव शंकर बम बम भोले
बम बम भोलेनाथ
हम सारे हैं बाराती, ये है भोले की बारात...
ढोल नगाड़े बाज रहे, रात है भागोंवाली
भस्म लगा कर बैठा है, देखो डमरूधारी
डाल गले सर्पों की माला...चल पड़े भोलेनाथ
हम सारे हैं बाराती, ये है भोले की बारात
जय शिव शंकर बम बम भोले
बम बम भोलेनाथ
भांग धतूरा पी कर देखो, झूम रहे बाराती
रस्ता देखें गोरा मैया, आ रहे गंगाधरी
आज स्वयंवर गोरा का...कुदरत भी जोड़े हाथ
हम सारे हैं बाराती, ये है भोले की बारात
जय शिव शंकर बम बम भोले
बम बम भोलेनाथ
नीलकंठ महादेव तू शम्भु, करता सबसे प्यार
मन ही मन गोरा को चाहा, कर न सके इंकार
आज बंधेंगे बंधन से...सबके उमानाथ
हम सारे हैं बाराती, ये भोले की बारात
जय शिव शंकर बम बम भोले
बम बम भोलेनाथ
नारायण का रूप बने, मेरे शम्भु है अविनाशी
देव मुनि-सब महिमा गाते, दर्शन के अभिलाषी
तीन लोक के स्वामी तुम हो... दीनो के दीनानाथ
हम सारे हैं बाराती, ये है भोले की बारात
भजन गायक :- आचार्य श्री गुरुदेव शास्त्री