गुरुदेव नमः गुरुदेव नमः - दूजा सस्करण

गुरुदेव नमः गुरुदेव नमः

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः, गुरुर्देवो महेश्वरः,
गुरुः साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः,
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः ॥
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः ॥
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...

जैसे, चाह बिन पथ, नही होती ।
वैसे, गुरु बिन गत, नही होती ।
गुरु, अंत सहाई, होते हैं ।
जो, नईया पार, लगाते हैं ।
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...

गुरु, ब्रह्मा है, गुरु विष्णू है ।
गुरु, पार ब्रह्म, परमेश्वर है ।
गुरु, माता है, गुरु पिता है ।
गुरु, हमारे भाग्य, विधाता है ।
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...

गुरु, गंगा का, निर्मल पानी है ।
जिस ने, नईया, पार लगानी है ।
गुरु, घट घट, अन्तर्यामी है ।
गुरु, तीन लोक का, स्वामी है ।
गुरुदेव नमः गुरुदेव नमः...

जो, गुरु की निंदा, करते हैं ।
वो, दर दर, ठोकरें, खाते हैं ।
जो, गुरु की निंदा, सुनते हैं ।
वो, लख चौरासी, भटकते हैं ॥
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...

जो, गुरु की महिमा, गाते हैं ।
वो, भव सागर, तर जाते हैं ।
जो, गुरु चरणों में, रहते हैं ।
वो, प्रभु के दर्शन, करते हैं ।
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...

गुरु, भाव बंधन, कटवाता है ।
गुरु, सारे पाप, मिटाता है ।
गुरु, हरि दर्शन, करवाता है ।
गुरु, यम से जा, टकराता है ॥
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...

जब, दया दृष्टी, हो जाती है ।
मंज़िल, खुद ही, मिल जाती है ।
उसका, जन्म मरण छूट जाता हैं ।
वो, प्रभु में जा, समाता हैं ।
गुरुदेव नमः, गुरुदेव नमः...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल