हमारो धन, परमधन, जीवनधन गोवर्धन महाराज,
जो मांगो सो देवे दाता, बड़ो गरीब नवाज़ ॥
नंद-नंदन स्वरूप गोवर्धन, ब्रजमंडल की शांन ।
इन्द्र को इन्द्र, देव देवन को, साक्षात भगवान ।।
महिमा अपरम्पार गोवर्धन, संत भगत गुण गात
हमारो धन...
पूर्व में श्री जगन्नाथ जी, पश्चिम द्वारिकानाथ ।
रामेश्वर दक्षिण दिशा में, उत्तर में बद्रीनाथ ।।
इन चारों के बीच सुशोभित, श्री गोवर्धन नाथ
हमारो धन...
जगत-वासना, राग-द्वेष अरु दुःख दारिद्र टारे ।
भक्ति ज्ञान विवेक बढ़ावे, प्रेम रंग रंग डारे।।
मानसी-गंगा में कर पावन, रास लीला दिखलात
हमारो धन...
कभी भारी कभी फूल सों हलका, चमत्कार अति न्यारे ।
अति सुन्दर अदभुत अलौकिक, 'मधुप' हरि बलिहारे ।।
वंशी नाद गोपाल करत जहां, चरत गो-बछड़े घास
हमारो धन...