माता शेरा वालिये तेरी जय जयकार

माता शेरा वालिये तेरी जय जयकार,
ये सारी दुनिया तुमसे ही चलती इसी लाइए कहो बार बार,
माता शेरा वालिये तेरी

तेरी माया तुही जाने रच के माया नाच नचाये,
काँटों को पल में फूल बनाये कष्टों से माँ तुही बचाए,
इसी लाइए कहू बार बार,
माता शेरा वालिये तेरी जय जयकार,

चाँद सूरज नव के तारे तुमसे है माँ रोशन सारे,
अटकी नैया पार उतारे खुश हो जाए गम के मारे,
इस लिए कहू बार बार,
माता शेरा वालिये तेरी जय जयकार,

जो भी माँ के दर पर ये सचे मन से शीश झुकाए,
जीवन भर वो खुशिया पाए मुह माँगा वर माँ से पाए,
इस लिए कहू बार बार,
माता शेरा वालिये तेरी जय जयकार,

download bhajan lyrics (1367 downloads)