चुनरिया मोरी रंग दे

चुनरिया मोरी रंग दे ओ खाटू वाले ओ नीले वाले,
चुनरिया मोरी रंग दे........

रंग की कोई शर्त नही है,
जो रंग रंगदे वो ही सही है,
चाहे कोई रंग रंगदे ए खाटू वाले,
चुनरिया मोरी रंग दे........

तेरे नाम का रंग लगा दे,
उतरे ना कभी ऐसा चड़ा दे,
मोहे श्याम रंग रंगदे एहे खाटू वाले,
चुनरिया मोरी रंग दे........

तेरे नाम की मस्ती ना टूटे,
मस्ती ना टूटे भक्ति ना छुटे,
हमें भी मस्त करदे ए खाटू वाले,
चुनरिया मोरी रंग दे........

बिट्टू उहदे तेरे नाम की चुनरिया,
जेपी आये तेरी दुआरियां,
अब झोली मोरी भर दे ओ खाटू वाले,
चुनरिया मोरी रंग दे........
download bhajan lyrics (795 downloads)