मोर मुकुट बंसी वाला मेरा यार है

मोर मुकुट बंसी वाला मेरा यार है,
मेरे मन का सांवरिया सरकार है,

पागल हु तेरा दीवाना लगता मुझको जग बेगाना,
तेरे हाथ इस जीवन की पतवार है,
मेरे मन का सांवरिया सरकार है,
मोर मुकुट बंसी वाला मेरा यार है....

जबसे तुम संग प्रीत लगाई हर मंजिल खुद चल कर आई,
तेरे किरपा से मेरा संसार है,
मेरे मन का सांवरिया सरकार है,
मोर मुकुट बंसी वाला मेरा यार है

सोने चाँदी का क्या करना मेरा तो बस है ये सपना,
तेरी दया की मुझको बस दरकार है,
मेरे मन का सांवरिया सरकार है,
मोर मुकुट बंसी वाला मेरा यार है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1380 downloads)