मेरा कस के पकड लो हाथmera kass ke pakad lo hath chudau to chudaya nhi jaye


मेरा कस के पकड लो हाथ,
छुडाऊ तो छुड़ाया नही जाए,

जब तक जीवन मेरा श्यामा ना बदले,
बदले से पहले मेरे तन से प्राण निकले,
मेरे सेर पर रखदो हाथ हटाऊ तू हटाया नही जाए,
मेरा कस के पकड लो हाथ....

समय ना निकालू जो मैं तेरी बंदगी का,
आखिर दिन हो कान्हा मेरी ज़िन्दगी का,
मेरे दिल पर लिख तेरा नाम मिटाऊ तो मिटाया नही जाये,
मेरा कस के पकड लो हाथ,........

तमना है मिलने की मिलने के बाद भी,
साथ रहना चाहता हु मरने के बाद भी,
ये दिल किसी और के साथ लगाऊ तो लगाया नही जाये,
मेरा कस के पकड लो हाथ,

तूने हर कदम पे मेरा साथ दिया है,
साथ दिया है मेरा नाम किया है,
तूने इतना दिया मुझको चुकाऊ टी चुकाया नही जाये,
मेरा कस के पकड लो हाथ,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1835 downloads)