हम क्या तुमसे कम है सावरिया

हम क्या तुमसे कम है सावरिया,
हम है सावरिया हम है सावरिया,

आप पहनो मोर मुकुट,
मेरे सिर पर तो तुम हो सावरिया,
हम क्या.......

आप लगायो नैनो में कजरा,
मेरे नैनो में तुम हो सावरिया,
हम क्या......

आप बजाओ मोहन मुरलिया,
मैं नाचूंगी बनके बावरिया,
हम क्या.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1714 downloads)