गौरी के लाड़ले महिमा तेरी महानgora ke ladale mahima teri mahaan karta hai sabse pehle puja teri jahan


गौरी के लाड़ले महिमा तेरी महान,
करता है सबसे पहले पूजा तेरी जहान,
गौरी के लाड़ले महिमा तेरी महान,

चंदन चौकी पे बिराजे दाता गजशिश धारी,
शीश स्वर्ण मुकुट गले मोतियन माला प्यारी,
रिद्धि सिद्धि अंग संग छवि सबसे है न्यारी,
भोग लड्डुवन का लगे करे मूसे की सवारी,
पुरे हो काम तब ही पहले तुम्हारा ध्यान,
गौरी के लाडले महिमा तेरी महान,

माता गौरी जी के लाल शिव भोले के दुलारे,
रखे भक्तो की लाज काज बिगड़े सवारे,
अन  धन ज्ञान मान से वो भरते भंडारे,
तेरा नाम सरल जो भी मन से पुकारे,
बिन मांगे लख्खा पाए मुंह माँगा तुमसे दान,
गौरी के लाड़ले महिमा तेरी महान,
करता है सबसे पहले पूजा तेरी जहान,
गौरी के लाडले महिमा तेरी महान,

download bhajan lyrics (1867 downloads)