जानता है सब हाल तू मेरे

जानता है सब हाल तू मेरे,
फिर भी आकर द्वार पे तेरे,
फरियाद मै करूँगा,
जानता है सब हाल तू मेरे,

आदि भी तू मध्य भी तू,
अंत भी तू अनंत भी तू,
भोलेनाथ,,,
मेरे नाथ आकर तेरे द्वार,
फरियाद मै करूँगा....

मन में जपूँ नित हरी ॐ,
तुझ बिन कौन समझेगा मोए,
भोलेनाथ,,,
मेरे नाथ आकर तेरे द्वार,
फरियाद मै करूँगा.....

कहता पवन हे त्रिनयन,
हर तर्षण दे दर्शन,
भोलेनाथ,,,
मेरे नाथ आकर तेरे द्वार,
फरियाद मै करूँगा...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1304 downloads)