ये देश है वीर जवानों का ye desh hai veer jawano ka anbelo ka mastano ka is desh ka yaaro kya kehna


ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का,
ओ ... अति वीरों की,
ये देश है वीर जवानों का ,
अलबेलों का मस्तानों का,
इस देश का यारों ,
इस देश का यारों क्या कहना,
ये देश है दुनिया का गहना,

ओ... ओ...
यहाँ चौड़ी छाती वीरों की,
यहाँ भोली शक्लें हीरों की,
यहाँ गाते हैं राँझे ,
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में,
मस्ती में झूमें बस्ती में,

ओ... ओ...
पेड़ों में बहारें झूलों की,
राहों में कतारें फूलों की,
यहाँ हँसता है सावन ,
यहाँ हँसता है सावन बालों में,
खिलती हैं कलियाँ गालों में,

ओ... ओ...
कहीं दंगल शोख जवानों के,
कहीं कर्तब तीर कमानों के,
यहाँ नित नित मेले ,
यहाँ नित नित मेले सजते हैं,
नित ढोल और ताशे बजते हैं,

ओ... ओ...
दिलबर के लिये दिलदार हैं हम,
दुश्मन के लिये तलवार हैं हम,
मैदां में अगर हम दट जाएं,
मुश्किल है के पीछे हट जाएं,

download bhajan lyrics (2504 downloads)