श्याम हमारे हारे के सहारेshyam hamare haare ke sahare ho gai ankhe meri nam bhul hui jo hume maaf kardo


श्याम हमारे हारे के सहारे हो गई आंखे मेरी नम,
भूल हुई जो हमें माफ़ करदो इतना भी करो न सितम,
तेरे ही हम प्रभु तेरे ही हम,
श्याम हमारे हारे के सहारे हो गई आंखे मेरी नम,

नहीं जानू श्याम मैं तो पाठ पूजा मुझे भाये न कोई और दूजा,
कहता है ये जहां तू मेरा है मेरा,
पर मैं येही कहुगा मैं तेरा हु तेरा,
आके मुझे थामो चाहे तुम यहाँ को तू ही मेरा साथ हर दम,
तेरे है हम प्रभु तेरे है हम,
श्याम हमारे हारे के सहारे हो गई आंखे मेरी नम,

मैं भी आया तेरे दर पे भर दे झोली संवारा काहे खेले आंख मिचोली,
तेरी ही याद में रहता हु सुबह शाम,
लेके चलो मुझे तुम अपनी और बाहे थाम,
फिर से न कहु गा आहे न बरुगा चाहे दुःख जयदा हो जा कम,
तेरे है हम प्रभु तेरे है हम,
श्याम हमारे हारे के सहारे हो गई आंखे मेरी नम,

बाबा तू है हारे का सहारा मैं जो हारा फिर तू भी हारा,
है ये मुझे यकीन तू न हारेगा बिगड़ी हुई लकीरो को सवारेगा,
मैं हु भोला बाला तूने ही संभाला चाहे जितने भी लू जनम,
तेरे है हम प्रभु तेरे है हम,
श्याम हमारे हारे के सहारे हो गई आंखे मेरी नम,

download bhajan lyrics (1490 downloads)