गउवे चराने वाले से

गउवे चराने वाले से हमको मिला दे राधे,
हमको मिला दे राधे हमको मिला दे राधे,
उस काली कमली वाले से हमको मिला दे राधे,

छलियाँ है वो छबीला रंग रसिया है रंगीला,
उस बांके नैनो वाले से हम को मिला दे राधे,

नैना है काले काले जादू चलाने वाले,
ऐसे नशीले नैनो का काजल बनादे राधे,
उस बांके नैनो वाले से हम को मिला दे राधे

मधुवन में बंसी भाजे सब गोपी ग्वाल नाचे,
कान्हा की रास लीला में गोपी बनादे राधे,
उस बांके नैनो वाले से हम को मिला दे राधे

वो प्रेमियों की खातिर त्यार है हमेशा,
उस श्याम को सुनील का प्रेमी बनादे राधे,
उस बांके नैनो वाले से हम को मिला दे राधे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1390 downloads)