मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया

मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया,
सँवारे सलोने की मैं बनुगी सजनिया,
मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया,

श्याम पिया से जब होगी सगाई,
गोरे गोरे हाथो में मेहँदी लगाई,
किया शृंगार पेहनी पाँव में पैजनिया,
मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया,

श्याम भगत मेरे बनेगे बाराती,
भजे गी शहनाई आये घोड़े और हाथी,
पहली वार ऐसी जोड़ी देखे गी ये दुनिया,
मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया,

फेरे होंगे सँवारे से जन्म जनम के,
रात दिन बनवारी रहु बनठन के,
देख देख ये जले गी ये सौतन मुरलियाँ,
मुरली वाले श्याम की मैं बनुगी दुल्हनिया,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1562 downloads)