श्री राधे तेरा लख लख शुकराना

श्री राधे तेरा लख लख शुकराना,
बना दिया है तूने मुझको अपना दीवाना,
श्री राधे तेरा लख लख शुकराना,

श्री राधे तेरे नाम की मस्ती मे मगन मन तेरी भगती में,
छोड़ के तेरा द्वार किसी के द्वार नहीं जाना,
श्री राधे तेरा लख लख शुकराना

श्री राधे हम सेवा दार तेरे चरण धोये सो सो बार तेरे,
तेरे चरणों का चरणामिरत बन के पी जाना,
श्री राधे तेरा लख लख शुकराना,

श्री राधे तेरे सदके जाऊ मैं,
श्री राधे तुझे नच के मनाऊ मैं,
दिल में चढ़ी तेरे नाम की लाली हो गई मत वाली,
श्री राधे तेरा लख लख शुकराना,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1269 downloads)