हम तो दीवाने श्याम तेरे

हम तो दीवाने श्याम तेरे जय राधे राधे गाये गे,
श्याम को मनायेगे,
हम तो दीवाने श्याम तेरे...

महल दो महलो की राधे हमे परवाह नही,
हम तो तेरे बरसाने में एक कुटियाँ बनाये गे,
जय राधे राधे गाये गे श्याम को मनायेगे ..

हीरे और मोतियों की राधे की हमें परवाह नही,
हम तो तेरी उतरन से तन अपना सजाये गे,
जय राधे राधे गाये गे श्याम को मनायेगे ..

रिश्ते और नातो की राधे हमे परवाह नही,
हम तो तेरे कान्हा को अपना बनाये गे,
जय राधे राधे गाये गे श्याम को मनायेगे ..

ओ राधे तेरे दर्शन को शिव ब्रह्मा तरस ते है,
ओ हम भी तेरे चरणों में सिर अपना झुकाएगे,
जय राधे राधे गाये गे श्याम को मनायेगे ..

राधे राधे राधे गोविन्द गोविन्द राधे....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1741 downloads)