बाबा क्या दोगे मोलansu laya premi baba kya doge mol haar ke ayaa mangu tumse jholi ko khol


आंसू लाया प्रेमी बाबा क्या दोगे मोल,
क्या दोगे मोल,
हारे के आया मांगू तुमसे झोली को खोल,

तेरे बिना ओ मेरे कन्हियाँ हमे न पूछे कोई,
तेरे मिलन की याद में मेरी छम छम अँखियाँ रोइ,
अब तो प्रेमी से बोल,
आंसू लाया प्रेमी बाबा क्या दोगे मोल,

हम को तो पहले ही ताने देते दुनिया वाले,
पर उनकी परवाह नहीं की किया जीवन तेरे हवाले,
जीवन तेरे हवाले होगा ना डावा डोल.
आंसू लाया प्रेमी बाबा क्या दोगे मोल,

दुनिया को तू भर भानटे  भरा खजाना तेरा,
एक मुठी जो देदे मुझको क्या जायेगा तेरा,
क्या जाये गा तेरा हम भी प्रेमी अनमोल.
आंसू लाया प्रेमी बाबा क्या दोगे मोल,

जी हमसे कोई भूल हुई हो दिल से उसे भुलाना,
भूल भुलाना पर बाबा तुम हम नहीं भुलाना,
हमको नहीं भुलाना रखले मीतू न कोल,
आंसू लाया प्रेमी बाबा क्या दोगे मोल,

download bhajan lyrics (1286 downloads)