मेरे नयना निहारे बाट प्यारे आवो राधा के साथ

मेरे नयना निहारे बाट, प्यारे आवो राधा के साथ
कोई जाने ना दिल की बात, मैं तो जागूं सारी सारी रात
कन्हैया मेरे गिरिधारी,कन्हैया मेरे गिरिधारी

छान लिया ब्रिज का हर कोना
पाया नहीं मैंने मनमोहना
मेरे नैनो में पानी आय, मैं तो रोवू सारी सारी रात

पल पल यार सताए तुम्हारी
लेलो प्रभु अब खबर हमारी
मैं तो सुमिरन करूँ बारम्बार, प्यारे आवो राधा के साथ

श्रेणी
download bhajan lyrics (1901 downloads)