मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्यामmeera ke ye hai mohan radha ke ye hai shyam


मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम,
गोपाल गोपियों ने रखा कृष्ण का नाम,

रोम रोम में रम जायेगे जिस दिन कृष्ण कन्हाई
जग के हर प्राणी में तुझको देंगे कृष्ण दिखाई,
तेरी आत्मा बन जाएगी गिरधारी का दाम,
मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम,

कृष्ण नाम अमृत का प्याला पीते किस्मत वाले,
पी पी के ये अमृत मन की तृष्णा आज मिटा ले,
बन कर देख सुदामा कान्हा आएंगे तेरे काम,
मीरा के ये है मोहन राधा के ये है श्याम,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1460 downloads)