मेरे श्याम जन्में आज गोकुल नगरिया

मेरे श्याम जन्में आज गोकुल नगरिया,
यहाँ दूध दही यहाँ माखन मिश्री,
वहा जन्मे है आज कृष्ण कन्हियाँ,
मेरे श्याम जन्में गोकुल आज नगरिया

यमुना किनारे श्याम की नगरियाँ,
नन्द बाबा की प्यारी प्यारी नगरियाँ,
यहाँ यशोदा मियाँ प्यारी प्यारी मइयां,
यहाँ धेनु चराए जगत के रचियाँ,
मेरे श्याम जन्में गोकुल आज नगरिया

बाल लीला श्याम यही पे दिखाए मात यशोदा को नाच नचाये,
गोपी ग्वाले खेले गेंदे यमुना में डाले,
काले नाग नाथ कृष्ण बने नाग नथियाँ,
मेरे श्याम जन्में गोकुल आज नगरिया

राधा गोपियाँ संग नाच नचाये दुष्ट कंश को मार गिराये,
महाभारत रचे गीता ज्ञान दिए,
द्वारका दीश बने प्रभु बंसी बजैया,
मेरे श्याम जन्में गोकुल आज नगरिया

श्रेणी
download bhajan lyrics (1207 downloads)