तूने संवारा मेरा जीवन है सवाराtune sanwara mera jeewan hai sawara


तूने सांवरिया मेरा जीवन है सवारा,
डर अब मुझे कैसा जब साथ है श्याम तुम्हारा,
तूने मेरे सांवरिया मेरा जीवन है सवारा,

माटी था मैं छू कर तूने कर दिया सोना,
दाने दाने को तरसा अब भरा है हर कोना,
कैसे उतरे गा मेरे श्याम ये कर्ज तुम्हारा,
तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा,

संग संग साथ चले बन के मेरा साया,
पाके तुझे मोहन सब कुछ है पाया,
सुदामा के जैसे तूने मुझको दिया सहारा,
तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा,

खुशिया ही खुशिया है अब मेरे आंगन में,
किरपा तेरी बरसे जैसे बरखा हो सावन में,
अब कुछ न मांगे विजय राज ये तुम्हारा,
तूने संवारा मेरा जीवन है सवारा,

download bhajan lyrics (1379 downloads)