इन गोपियों की बात में ना आना

इन गोपियों की बात में ना आना,
मैया गोपियों की बात में ना आना,
कैसा आया मैया जमाना,
सुनो सुनो सुनो सुनो मइयां सुनो सुनो सुनो,

पहले घर ये भूलती है चोरी मुझे सिखाती है,
माखन मुख लिपटाती है फिर ये चोर बताती है,
मइयां मुझको बड़ा ये सताती,
हां इनका काम है मुझको सताना,
सुनो सुनो सुनो सुनो मइयां सुनो सुनो सुनो,

घर ये हमारे आती है आके शोर मचाती है,
मुझपे दोश लगाती है तुझको माँ भड़कती है.
मइयां फिर ये हसी उड़ाती,
इनको मिलता है झूठा बहाना,
सुनो सुनो सुनो सुनो मइयां सुनो सुनो सुनो,

दिन भर गऊ चराता हु सांझ ढले घर आता हु,
इतना मैं थक जाता हु तेरी गोदी सो जाता हु,
पीछे पीछे मैं कब इनके जाते,
लक्ष्मी वरदन तू ,माँ को बताना,
सुनो सुनो सुनो सुनो मइयां सुनो सुनो सुनो,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1210 downloads)