मेरा अब ये जीवन है तेरे हवाले

हमे अपने तू दर का तू नौकर बना ले,
मेरा अब ये जीवन है तेरे हवाले,
तेरे हवाले शयाम तेरे हवाले,

इतनी सी अर्जी है मेरे सांवरिया,
नजरो में बसी है तेरी सुरतियाँ,
बदले में श्याम चाहे हमको नचा ले,
मेरा अब ये जीवन है तेरे हवाले.....

तेरी चाकरी में श्याम कितना मजा है,
दुःख की घडी में श्याम संग तू खड़ा है,
मेरी श्याम नाइयाँ अब तेरे हवाले,
मेरा अब ये जीवन है तेरे हवाले.....

तेरी बंदगी से बड़ा कुछ नहीं है,
किशोरी की यादो में बस तू ही तू ही,
रही की किस्मत के खोले है ताले,
मेरा अब ये जीवन है तेरे हवाले,

download bhajan lyrics (1447 downloads)