नैया है मझधार श्यामnaiya hai majhdhar shyam ise paar lga jaao


नैया है मझधार श्याम इसे पार लगा जाओ,
हो नीले असवार दयालु जल्दी आ जाओ,

नैया मेरी डूब रही है केवट बैठा है,
चुप चाप मेरी बर्बादी की लीला कैसे देख रहे हो,
क्यों करते इंकार मुझे ये भेद बता जाओ,.
हो नीले असवार दयालु जल्दी आ जाओ,

तूफानों से लड़ते लड़ते हार गया अब दास तेरा,
तुझपर दारमदार प्रभु अब टूटे न विश्वाश तेरा,
संभालो पतवार भवर से इसे बचा जाओ,
हो नीले असवार दयालु जल्दी आ जाओ,

बीच भवर में दूजा केवट श्याम कहा से लाऊ मैं,
तुझबीण रक्शा हो नहीं सकती कितना भी चिलाऊ मैं.
तेरा ये ही आधार प्रभु मोहे धीर बंधा जाओ,.
हो नीले असवार दयालु जल्दी आ जाओ,

दीं दयालु नाम तुम्हारा नाम की लाज रखो सरकार,
थोड़ी सी अब किरपा करो तो हो जाये गा बेडा पार.
बिनु है लाचार प्यार अपना बरसा जाओ,
हो नीले असवार दयालु जल्दी आ जाओ,

download bhajan lyrics (1738 downloads)