सुनो सँवारे लाज रखलो मेरी

तेरा ही भरोसा है तेरा ही सहारा है,
सुनो सँवारे लाज रखलो मेरी,

मैंने जग में भरोसा बहुत ही किया,
मुझको पग पग पे सब ने धोखा दिया,
जग वालो से हार के मैं आया तेरे द्वार पे मैं,
सुनो सँवारे लाज रखलो मेरी,

दिल के तारो का तुमसे है जोड़ लिया,
सारी दुनिया की माया को छोड़ दिया,
अपना बना लो सांवरिया,
साथ निभा दो सांवरिया,
सुनो सँवारे लाज रखलो मेरी,

अपने खाते में मेरा भी नाम लिख दो,
तेरी चौकठ पे जीवन की शाम लिख दो,
चोखानी अरदास करे तेरे दर पे शीश धरे,
सुनो सँवारे लाज रखलो मेरी

download bhajan lyrics (1361 downloads)