हाथो को थामे तुम रखना

हाथो को थामे तुम रखना मैं कही न खो जाऊ,
मतलब की दुनिया में बाबा मैं न अकेला हो जाऊ,
हाथो को थामे तुम रखना मैं कही न खो जाऊ,

तेरे बिना बोलो सांवरिया कैसे मैं रह पाउँगा,
अगर ना रहोगे साथ बाबा दर दर ठोकर खाऊंगा,
ऐसा वर दो श्याम मुझे की जो चहु मैं वो पाउ,
हाथो को थामे तुम रखना मैं कही न खो जाऊ,

मोह माया के झूठे पने अब मुझको न भाते है,
इस के लोभ में कुछ ऐसे जो अपनी हस्ती मिटाते है,
तुम संभाले रखना मुझको मैं न दीवाना हो जाऊ,
हाथो को थामे तुम रखना मैं कही न खो जाऊ,

आखिरी सांसे मेरी बाबा तेरे ही गुण गये गई,
होगा नजारा खाटू नगर का जब सांसे रुक जाएगी,
शिवम् तेरी गॉड में बाबा चैन की नींद मैं सो जाऊ,
हाथो को थामे तुम रखना मैं कही न खो जाऊ,

download bhajan lyrics (1295 downloads)