साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दियाsath jab choda mera sab ne sath tune diya


साथ तूने दिया,
साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,
मेरे सरकार मुझे दुःख में थाम तूने लिया,
साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

तूने मेरा गम देखा रोता हुआ दिल देखा,
किस तरह गुजरा मेरा तूने हर पल देखा,
ये क्या कम है ये तो सहारा तूने दिया,
साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

तूने मुझे दी वो ख़ुशी जो कही भी न मिली,
अरमानो की कली बाबा तेरे दर पे खिली,
खाटू वाले तेरा कर्म है जो नाम तूने दियां,
साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

तेरा हो कर मैं रहु बांके नौकर मैं रहु,
सुभम को श्याम कहे झुका कर सर मैं रहु,
रात में है दिखे तेरा गम काम तूने किया,
साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

download bhajan lyrics (1323 downloads)