मेरी बिगड़ी बनाने वाला

मेरी बिगड़ी बनाने वाला,
मेरी किस्मत जगाने वाला,
एक तू है एक तू है इक तू ही तो है,

तेरे सिवा बाबा मैं तो किसी को ना जानू,
दिन और रात बाबा गुण तेरे गाऊ,
मुझे अपना समझने वला मुझे गले से लगाने वाला,
एक तू है एक तू है इक तू ही तो है,

तेरी दया से मेरा चलता गुजारा,
जब भी दुखो ने गेरा तुम को पुकारा,
मेरे दुखड़े मिटाने वाला,
आनदं बरसाने वाला,
एक तू है एक तू है इक तू ही तो है,

अब तक निभाया है तो आगे भी निभाना,
बीच मजधार में तू छोड़ नहीं जाना,
मेरी नैया चलाने वाला रामा का तू रखवाला,
एक तू है एक तू है इक तू ही तो है,

download bhajan lyrics (2076 downloads)