करले भरोसा श्याम प्रभु का karle bhrosa shyam prabhu ka yehi sath nibhayega


करले भरोसा श्याम प्रभु का येही साथ निभाएगा,
बंद मिले गा सब दरवाजे वक़्त बुरा जब आएगा,

ये दुनिया है माया नगरी देकर लोब फसाये गी,
बाण सुरीले शब्दों के ये तुझपर खूब चलायेगी,
कर देगी माया का दीवाना कैसे तू बच पायेगा,
करले भरोसा श्याम प्रभु का एहि साथ निभाए गा

सूजे ना जब राह डगर की श्याम का ध्यान लगा लेना,
देर भले अंधेर नहीं है ये विश्वाश जगा लेना,
ना जाने किस रूप में आके तेरा काम बनाये गा,
करले भरोसा श्याम प्रभु का एहि साथ निभाए गा

साफ़ हिर्दय से हो के समर्पित श्याम के सेवक बन जाऊ,
नाम में तेरी जग में मिसाले ऐसे प्रेमी कहलाओ,
सच्चे प्रेमी को ये माधव खुद ही गले लगाए गा,
करले भरोसा श्याम प्रभु का एहि साथ निभाए गा

download bhajan lyrics (1487 downloads)