तेरी किरपा से हो जाये कल्याण मैया जीteri kirpa se ho jaye kalyaan maiya ji


आये शरण में मैया भक्त तुम्हारे जीवन सुखी हो माता तेरे सहारे,
आपने भक्तो को दो ऐसा वरदान मैया जी,
तेरी किरपा से हो जाये कल्याण मैया जी,

रक्षा करो माँ हमे संकट ने गेरा,
जीवन अँधेरे में है करदो सवेरा,
होगा दुखियो पे तेरा एहसान मैया जी,
तेरी किरपा से हो जाये कल्याण मैया जी,

दुखियाँ हु माता दुःख दूर भगा दो बीच भवर में नैया पार लगा दो,
भगये सोये जगा दो एहसान मैया जी,
तेरी किरपा से हो जाये कल्याण मैया जी,

उमेश कुमार करे पूजा तुम्हारी कष्ट निवारो मैया विनती हमारी,
करे ये दुनिया सारी गुणगान मैया जी,
करे तनीशा भी तेरा गुणगान मैया जी,
तेरी किरपा से हो जाये कल्याण मैया जी,

download bhajan lyrics (1412 downloads)