मेरे श्याम का मुखड़ा

मेरे श्याम का मुखड़ा, लागे चाँद का टुकड़ा
नजर ना लगें, मेरे श्याम को कही
नजर ना लगे........

माथे मोर मुकुट,चदन का टिका
सारे ब्रिज में चर्चा हे,यसोदा नंदन का
सुन्दर लागे श्याम सलोना,कर दे ना कोई टोना
नजर ना लगे........

पग में प्यारी पैजनियाँ,बाज रही
मुरली होठो पे,प्यारी साज रही
मधुर मधुर मुरली बाजे,राधा संग सखिया नाचे
नजर ना लगे........

बातें आँखों ही, आँखों में हो जाती हे
सुधबुध चोखानी की,रोमी की खो जाती हे
इनकी छवि में वो जादू,दिल हो जाता बेकाबू
नजर ना लगे........

download bhajan lyrics (1498 downloads)