होली में गुजरिया उधम करें

काला काला होली रे ब्रिज में,
कान्हा की राधा रानी फ़िक्र करे,
होली में गुजरिया उधम करें

बरसाने की राधा प्यारी,
कान्हा के संग लागे न्यारी,
ग्वाल बाल राधा जी का ज़िकर करे,
होली में गुजरिया उधम करें

कान्हा जी के हाथ केसरियां  रंग है,
गुजरियाँ राधा के संग है,
रंग ने में न कान्हा जी न कसर करे,
होली में गुजरिया उधम करें

राधा जी के गाल गुलाल लगा के,
बांसुरियां की तान बजा के,
मन में सभी के कान्हा उमंग भरे रे,
होली में गुजरिया उधम करें,

काला है काला मेरा सांवरियां,
कह रही होली मैं  गुजारियाँ
हंस राज कान्हा जी का भजन करे,
होली में गुजरिया उधम करें

श्रेणी
download bhajan lyrics (1179 downloads)