चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँchalo te baaya chalo khatu nagariyan


आया फागुन मेला बड़ा हीअलबेला,
चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँ,
चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँ श्याम की नगरियां,

फागन के मेले की मस्ती निराली,
संग संग दिखती है होली दिवाली,
हर कोई नाच राह बन कर के छेला,
चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँ,

चलो श्याम प्यारे के दर्शन करेगे ,
अपने प्रभु से हम दिल की कहे गे,
श्याम मिलन की आई है वेला,
चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँ,

टोली पे टोली चली आ रही है,
इतने सुहाने भजन गा रही है,
संग संग नाच रहा गुरु और चेला.
चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँ,

पूजा और वंदन करेगे प्रभु का,
बिन्नू प्रभु तेरे प्रेम का भूखा,
केवल यहाँ तो है भाओ का खेला,
चलो रे भाया चलो खाटू नगरियाँ,

download bhajan lyrics (1310 downloads)