तेरा कैसे करू आभार सँवारे

तेरा कैसे करू आभार सँवारे,
हो बाबा तूने बचाया मेरा प्यार सांवरे,
तेरा कैसे करू आभार सँवारे,

तुम पर जो विश्वाश था मेरा और हुआ अब गहरा,
मेरे इस परिवार पे बाबा लगता तेरा पहरा,
मेरा तूने सजाया संसार सँवारे,
तेरा कैसे करू आभार सँवारे,

अब तक मुझको लगता था मैंने ही नाम लिया है,
पर लगता है तुमने भी मुझे पहचान लिया है,
तेरी शक्ति बड़ी है अपार सँवारे,
तेरा कैसे करू आभार सँवारे,

कौन जन्म के अच्छे कर्म जो साथ मिला है तेरा,
इक आवाज पे दौड़ के आया झट गया गौर अंदर,
पापु शर्मा न भूले उपकार सँवारे,
तेरा कैसे करू आभार सँवारे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1336 downloads)