पलके ही पलके बिछायेगे

पलके ही पलके बिछायेगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे,
हम तो है कान्हा के जन्मो से दीवाने भी मीठे मीठे भजन सुनाएंगे,
जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे,

घर का कोना कोना मैंने फूलो से सजाया,
बंधनवार बंधाई घी का दीप जलाया,
प्रेमी जनो का भुलायेंगे,
जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे,

गंगा जल की झारी प्रभु के चरण पखारू,
भोग लगाओ लाड लडाऊ आरती उतारू,
खुशबु ही खुशबु उड़ाए गे,
जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे,

अब तो इक लगन है मोहन प्रेम सुधा बरसादे,
जन्म जन्म की मैली चादर अपने रंग रंगा दे,
जीवन को जीवन बनायेगे,
जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे,

नटवर नगर नन्द का लाला मुरली मधुर भजावे,
नंदू प्रेमी नाच नाच के गिरधर को रिजावे,
नैनो से नैना मिलाये गे,
जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे,

download bhajan lyrics (1337 downloads)