गोपाष्टमी (Gopashtami) भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा-अर्चना का पावन पर्व है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसी शुभ दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण अर्थात् गायों को चराना प्रारंभ किया था।
यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोपाल लीला, गौसेवा, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। इस दिन भक्तजन गौमाता की पूजा करके भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं।
जय श्रीकृष्ण! जय गौमाता! राधे राधे! ????????????