गोपाष्टमी आई हैGopashtmi aayi hai


गोपाष्टमी आई है
धुन : (1) यह इश्क का जादू है सिर चढ़के बोलेगा
(2) माता के मंदिर को सोने का

गो-बछड़े शिंगारो, गोप-अष्टमी आई है ।
गोचारण को जाना, मेरे कृष्ण कन्हाई है ॥

गो पंच-गव्य देती, गो विश्व की माता है ।
गो माता से हमरा, जन्मों का नाता है ॥
गो-सेवा, गो-पूजा, सब से फलदाई है

  • गो-बछड़े

    लाखों ही गैया है, बाबा की गोशाला ।
    यशुदा-सुत नंद लाला, बन गए गोपाला ॥
    बड़ा शुभ महूर्त है, शुभ शुभ घड़ी आई है
  • गो-बछड़े

    मंगलधुन बाज रही, बजे शंख नगारे है ।
    गोमात गोपाला के गूंजत जयकारे हैं ॥
    नाचो झूमो गावो बजी ढोल शनाई है
  • गो-बछड़े

    कहै ‘मधुप’ ग्वालों संग, निकला नंदलाला है ।
    आगे गो बछड़े हैं, पाछे गोपाला है ॥
    होठों पर घर कान्हा, बांसुरिया बजाई है
  • गो-बछड़े
download bhajan lyrics (11 downloads)