प्यारी प्यारी मेरी मैया रानी

प्यारी प्यारी मेरी मैया रानी,
जिसके सिर पे मुकट सजे ,
मेरी मैया के नवराते ज्योत जगे,

लम्बे लम्बे केश मैया की जिसके माथे सिंदूर सजे,
मेरी मैया के नवराते ज्योत जगे,

मोटे मोटे नैन मैया के जिस पे ये सुरमा अजब सजे,
मेरी मैया के नवराते ज्योत जगे,

प्यारी प्यारी मेरी मैया रानी जिसके हाथ तिरशूल सोहे,
मेरी मैया के नवराते ज्योत जगे,

download bhajan lyrics (1506 downloads)