श्री राम की मस्ती में हर पल रहने वाले

श्री राम की मस्ती में हर पल रहने वाले,
है शत शत नमन तुझे ओ सालासर वाले

सांसो में राम वसे सुमिरन में राम वसे,
हर रोम में बजरंगी प्रभु राम ही राम वसे,
रघुवर की चौकठ पे बैठे बन रखवाली.
श्री राम की मस्ती में हर पल रहने वाले,

सीने को चीर दिया शंका ही मिटा ढाली,
प्रभु राम का नाम लिया लंका को जला डाली,
श्री राम नाम अंकित कुटिया को बचा ढाली,
श्री राम की मस्ती में हर पल रहने वाले,

तू राम के गुण गाये  तुझे राम के भजन भाये,
यहाँ राम की चर्चा हो वह हर्ष तुझे पाये,
प्रभु राम की महिमा सुन हो जाते मत वाले,
श्री राम की मस्ती में हर पल रहने वाले,

download bhajan lyrics (1324 downloads)