मुझको राधा रानी के दरबार ले चलो

सुना है स्वर्गो से सुंदर एक बार ले चलो,
मुझको राधा रानी के दरबार ले चलो,
दरबार ले चलो मुझे एक बार ले चलो,
मुझको राधा रानी के दरबार ले चलो ,

सुना यहां का पत्ता पत्ता राधा नाम पुकारे,
गली-गली में गूंज रहे राधा रानी के जयकारे,
बनू राधा नाम की वीणा का एक तार ले चलो,
मुझको राधा रानी के दरबार ले चलो ,

जहां रटोगे राधा नाम आएंगे कृष्ण मुरारी,
बलिहारी जाऊं इनके सूरत है कितनी प्यारी,
इस जीवन की नैया को उस पार ले चलो,
मुझको राधा रानी के दरबार ले चलो ,

हरिदास संग बांके बिहारी राधा की दीवाने,
चरण कमल में बैठ प्यारी के मुझको दर्द सुनाने,
छोड़ दूंगा मोहमाया भरा संसार ले चलो ,
मुझको राधा रानी के दरबार ले चलो,
दरबार ले चलो मुझे एक बार ले चलो,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1609 downloads)