मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगीmujhe pta chala hai maa aaj yaha aayegi


मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगी,
चांदी सोना हीरे मोती धन बरसाएगी,
मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगी,

सब भगतो को बोल के रखना,
दरवाजो को खोल के रखना,
वैष्णो धाम से वैष्णो माता चल कर आएगी,
मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगी,

माँ के चरणों में झुक जाना,
दिल का सारा हाल सुनाना,
बेटो की अटकी नाइयाँ को पार लगाये गी,
मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगी,

खुशियों से घर भर जायगे जो चाहे गा वो पायेगा,
रेहमत भरा खजाना मइयाँ आज लुटाएगी,
मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगी,

जिसके कर्म रहेगे जैसे  फल देगी माँ उसको वैसे,
हर्ष कहे भक्तो का सच्चा नाये चुकाये गी,
मुझे पता चला है माँ आज यहाँ आएगी,

download bhajan lyrics (1420 downloads)