मुझे अपना दीवाना बना दे

मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,
मुझे राधे राधे कहना सिखा दे कन्हिया तेरा क्या बिगड़े,
मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,
क्या बिगड़े तेरा क्या बिगड़े,
मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,

हर दम तेरे ही गुण गाऊ,
चरणों की धूलि माथे पे लगाऊ,
मेरी वृन्दावन कोठी बना दे, कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,
मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,

अपनी शरण में लेलो मोहन,
अपने ही रंग में रंग लो मोहन,
अपने नाम का दीवाना बना दो  कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,
मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,

यमुना तट जाऊ वहा नही पाऊ,
निधिवन जाऊ वहा भी न पाऊ,
अपने मिलने का ठिकाना बता दे  कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,
मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,

मन मंदिर में ज्योत जलाऊ,
जब चाहू तेरा दर्शन पाऊ,
मुझे एसी लगानियाँ लगा दे, कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,
मुझे अपना दीवाना बना दे कन्हियाँ तेरा क्या बिगड़े,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1245 downloads)